हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम में जमा दो विज्ञान संकाय में प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल करने वाले वर्धमान महावीर पब्लिक स्कूल सुंदरनगर का विक्रांत रावेल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर अपनी साफ्टवेयर कंपनी खोलना चाहते है।
वह कंपनी का सीईओ बनने के साथ ही उसकी रोबोटिक इंजीनियरिंग में काम करने की इच्छा है। विक्रांत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के अलावा स्कूल की प्रधानाचार्य अनुराधा जैन व अध्यापकों के मार्गदर्शन को दिया है।
उनके पिता अनिल रेवाल राजकीय बहुतकनीकी बनीखेत में एल्पलाईड संाईस में हैड ऑफ द डिपार्टमेंट के पद पर कार्यरत हैं। उनकी माता वंदना रेवाल गृहिणी हैं। माता-पिता ने अपने बेटे की सफलता पर खुशी जाहिर की है।
उनका कहना है कि पढ़ाई की लगन जरूरी है। वहीं प्रधानाचार्य अनुराधा जैन ने विक्रांत की इस उपलब्धि पर उसे, अभिभावकों व स्कूल स्टॉफ को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि विक्रांत ने अपने कड़े परिश्रम के साथ ही प्रदेश भर में स्कूल व जिला का नाम रौशन किया है।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की जमा दो कक्षा के परीक्षा परिणाम में कला संकाय में प्रदेशभर में प्रथम स्थान पर रही आशिमा ठाकुर आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं। आशिमा ने 500 में से 479 अंक प्राप्त किए हैं।
आशिमा ने बारहवीं की पढ़ाई महाराजा संसार चंद स्कूल सुजानपुर से की है। आशिमा के पिता संजीव जंवाल चंबा जिला के एक स्कूल में प्रधानाचार्य हैं। जबकि उनकी माता दीक्षा जंवाल शिक्षक हैं।
आशिमा सुजानपुर के साथ लगती कांगड़ा जिला की तहसील पालमपुर के बल्ह भूरियां गांव की रहने वाली है। आशिमा ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता पिता और अध्यापकों को दिया है।
विज्ञान संकाय में प्रदेश भर में प्रथम स्थान पर रहे हमीरपुर के साहिल कतना
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगवाड़ा का छात्र साहिल कतना पुत्र विनोद कुमार बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में प्रदेशभर में प्रथम स्थान पर रहा है। साहिल ने 500 में से 490 अंक हासिल किए हैं।
साहिल ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता पिता, अपने स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षकों जिनमें उसके मामा राकेश कानूनगो जोकि उसके गणित के अध्यापक भी हैं, को दिया है।
साहिल एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहता है। वह रोजाना दस घंटे से अधिक पढ़ाई करता है। उसके पिता विनोद कुमार एक चालक है और माता ऊषा कतना गृहणी हैं।
बारहवीं कक्षा के कामर्स संकाय में प्रदेशभर में प्रथम स्थान हासिल करने वाली सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूली सराहां सैजल के पिता पेशे से दुकानदार हैं। सराहां में उनकी किराना की दुकान है। राशन बेचने वाली की बेटी ने प्रदेश में टॉप कर कमाल कर दिया है।
माता-पिता अपनी बेटी की उपलब्धि से गौरवान्वित हैं। वहीं, शिक्षक उनकी पीठ थपथपा रहे हैं। सैजल अरोड़ा सीए बनना चाहती है। सैजल ने अपनी उपलब्धि का श्रेय स्कूल के प्रधानाटार्य, शिक्षकों व माता-पिता को दिया है।
उसने बताया कि वह परीक्षा के समय 16 से 18 घंटे तक पढ़ाई करती थी। कहा कि यदि कड़ा परिश्रम किया जाए तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। सैजल के पिता इंद्र कुमार अरोड़ा व माता लीना
अरोड़ा समेत स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. एचआर शर्मा, डीएवी स्कूल की प्रधानाचार्य शालिनी कांत ठाकुर, स्कूल प्रबंधन कमेटी के प्रधान संजय पाल ठाकुर, कॉमर्स के प्रवक्ता सुभाष शर्मा व संजय शर्मा समेत सभी अध्यापकों ने उन्हें बधाई दी है।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की जमा दो कक्षा के परीक्षा परिणाम में विज्ञान संकाय में प्रदेशभर में दूसरे स्थान पर रही समृद्धि सहगल इंजीनियर बनना चाहती हैं। समृद्धि ने 500 में से 489 अंक हासिल किए हैं।
समृद्धि ने बारहवीं की पढ़ाई ब्लू स्टार पब्लिक स्कूल हमीरपुर से की है। समृद्धि के पिता मुनीष सहगल लोक निर्माण विभाग हमीरपुर में एक्सईएन के पद पर सेवारत हैं।
जबकि उनकी माता अल्का सहगल एक अध्यापक हैं। समृद्धि ने कहा कि रोजाना आठ घंटे पढ़ाई करती हैं। उन्होंने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता पिता और अध्यापकों को दिया है।
विज्ञान संकाय में प्रदेश भर में दसवाँ स्थान हासिल करने वाले अतीक खान निर्धन परिवार से संबंधित हैं। राजा का तालाब के साथ लगते हरनोटा गांव के अतीक खान के पिता मोहम्मद असलम कपड़े की फेरी लगाकर बड़ी मुश्किल से अपने परिवार का लालन-पोषण करते हैं।
जबकि अतीक खान की माता रीता बीबी गृहणी हैं। अतीक खान का एक छोटा भाई है जोकि राजा का तालाब में जमा एक मे अध्ययनरत है।वहीं परिवार में अन्य सदस्यों में दादा साबरद्दीन व दादी कलीम बीबी भी हैं।
इस छोटे से परिवार की गरीबी की हालत को देखते हुए अतीक खान के मन मे शुरू से कुछ कर गुजरने की ललक पैदा हो गई।इसी उद्देश्य के मद्देनजर अतीक खान ने अपने लिये एक लक्ष्य बना लिया।जिसमें वो रोजाना स्कूल से घर आकर कड़ी मेहनत करके अपनी पढ़ाई के लिए आठ से नौ घण्टे देने लगा।
अतीक खान का कहना है कि उसके स्कूल के ही पिछले वर्ष के प्रदेश भर के विज्ञान संकाय के टॉपर रितिक कनदौरिया भी कहीं न कहीं उनके प्रेरणा स्त्रोत रहे हैं।शुरू से ही पढ़ाई में अब्बल रहने वाले अतीक खान ने रितिक कनदौरिया को देखकर खुद्द के लिए पहले जमा दो में प्रदेश भर में मेरिट में स्थान बनाने का
लक्ष्य बनाया।अतीक खान आगे भी इसी तरह कड़ी मेहनत करके प्रशासनिक सेवाओं में जाकर देश की सेवा करने का मन बना चुका है।उसकी इस उपलब्धि पर दादा-दादी, माता-पिता व चाचा- चाची फूले नहीं समा रहे।
जमा दो कक्षा के कला संकाय में प्रदेश भर में तीसरा स्थान हासिल करने वाले केवल कुमार ने गरीब परिवार से संबंध रहने के बावजूद परिवार को नाम रोशन किया है। परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी खराब थी कि केवल के मामा उसके पढ़ाई में आने वाला खर्च उठाते थे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चनेड़ के इस छात्र ने अपनी इस कमजोरी को ताकत बनाकर लक्ष्य निर्धारित किया और मेरिट मे आने के बाद अब प्रशासनिक अधिकारी बनने का सपना देखा है। केवल के पिता बढ़ई का कार्य कर परिवार का पालन पोषण करते हैं।
मगर कई मर्तबा पैसों का अभाव केवल को खलता था। ऐसे में उसके मामा राकेश खन्ना उसकी मदद करते थे। वह मलाणा में दुकान में काम करते हैं। केवल ने जमा दो के वार्षिक परीक्षा परिणाम में कला संकाय के तहत 94.6 प्रतिशत अंक हासिल प्रदेश भर में प्रतिभा का ढंका बजाया है।
केवल का एक बड़ा भाई है, जोकि बेरोजगार है। जबकि, उनकी एक बहन है की शादी हो चुकी है। केवल कुमार ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय पिता पृथी सिंह और कश्मीरू देवी सहित मामा को दिया है।
क्रम नाम स्कूल अंक
1. अक्षमा ठाकुर एमएससी सुजानपुर टिहरा 479
2. गरिमा महाजन महार्षि दयानंद विद्यालय चंबा 477
3. केवल रावमापा चंबा 473
4. दीक्षा ठाकुर रावमापा (कन्या) पोटमोर शिमला 469
रुपाली ठाकुर भारत भारती स्कूल ढालपुर 469
डिंपल सोनी रावमापा (कन्या) सुल्तानपुर 469
5. वंशिका रावमापा (कन्या) रोहडू 468
चंद्रमाया रावमापा सुल्तानपुर 468
6. निशा रावमापा लोहारली हमीरपुर 467
7. अंकिता रावमापा मंजू अर्की 466
सिमरन ठाकुर रावमापा ढडास शिलाई 466
8. गीतांजलि रावमापा औचघाट 465
ममता शर्मा रावमापा झंगिरी 465
9. अंशुल ठाकुर रावमापा बिशा सोलन 464
अंजलि शर्मा रवमापा ठियोग शिमला 464
भावना रावमापा मंजू अर्की 464
10. राजेश कुमार रावमापा डढरियारा चंबा 463
वाण्ज्यि
क्रम नाम स्कूल अंक
1. सैजल अरोड़ रावमापा सराहन 483
2. प्राची चौहान केरियर अकादमी नाहन 481
3. सक्षम लौहिया केरियर अकादमी नाहन 477
4. वत्सल अग्रवाल केरियर अकादमी नाहन 476
5. दीपक कुमार रावमापा ममलीघ सोलन 475
अनुशी बंसल केरियर अकादमी नाहन 475
6. अदिति अरोड़ा रावमापा टांडी कुल्लू 474
7. श्वेता लोटस पब्लिक स्कूल इंदौरा 468
शुभम वर्मा जेबीएल रावमापा कुमारसैन 468
पूजा रानी रावमापा अंबोटा ऊना 468
अखिल गुप्ता आदर्श विद्या निकेतन नाहन 468
8. शुभम रावमापा कुलेहड़ा हमीरपुर 467
प्रग्या कैंथ डीएवी स्कूल ऊना 467
9. याश्मिन सैयद आदर्श विद्या निकेतन नाहन 465
गौरी शर्मा रावमापा बरठी बिलासपुर 465
स्वाति शर्मा रावमापा बणी हमीरपुर 465
दिव्या आदर्श विद्या निकेतन नाहन 465
अमित कुमार जेबीएल रावमापा कुमारसैन 465
10. आरूषी पीएस इंटरनेशनल स्कूल मैडी ऊना 464
किरण रावमापा नीन शिमला 464
अदिति लोटस पब्लिक स्कूल इंदौरा 464
शालु रावमापा घणागुघाट सोलन 464
विकास रावमापा कुमारसैन 464
नाम स्कूल अंक
1. साहिल कतना रामावपा भगवाड़ा 490
विक्रांत रेवल वर्धमान स्कूल पुंघ सुंदरनगर 490
2. स्मृद्घि सहगल ब्लू स्टार स्कूल हमीरपुर 489
प्रांजल राणा रामावपा घमेटा 489
3. अखिल राणा रावमापा नौरा 487
स्नेहा ठाकुर एंबिशन क्लासिस मौहल 487
देवेश राणा गुरूकुल पक्का पडोह, अंब 487
4. ओजसवी रावमापा कन्या चंबा 486
प्रतिभा कुमारी लॉर्डस कॉमेंट स्कूल सरकाघाट 486
5. तुषार गौतम अल्फा स्कूल बरठीं 485
अक्षित डोगरा भारती विद्या पीठ,बैजनाथ 485
6. पल्लवी सिंह मिनर्वा स्कूल, घुमारवीं 484
अमनदीप राणा भारती विद्या पीठ,बैजनाथ 484
7. मोहित वर्धमान स्कूल पुंघ सुंदरनगर 483
आरती भारत भारती ढालपुर, कुल्लू 483
मोहित चौधरी हिमालय स्कूल, नगरोटा बगवां 483
आकांक्षा शर्मा मिनर्वा स्कूल, घुमारवीं 483
आदिती भारद्वाज केरियर अकादमी, नाहन 483
8. अनिमेश बरनियाल देहरा पब्लिक स्कूल खबली 482
अप्राजिता सूद मिनर्वा स्कूल, घुमारवीं 482
साक्षी शर्मा लिटल एंजल, मैहरे, हमीरपुर 482
9. कनिका शर्मा मिनर्वा स्कूल, घुमारवीं 481
स्वाति कटवाल लॉर्डस कॉमेंट सरकाघाट 481
अनिमेश अवस्थी भारती विद्यापीठ बैजनाथ 481
शुभम शर्मा रावमापा सथाना 481
मैत्री खन्ना ब्लू स्टार स्कूल, हमीरपुर 481
हिमांशु भंडारी हिम अकादमी, हमीरपुर 481
10. अलोक बरवाल भारती विद्यापीठ बैजनाथ 480
सौरभ परमार भगवती स्कूल जलाड़ी 480
आयुष गुरूकुल स्कूल हमीरपुर 480
हर्ष चंदेल आर्यन स्कूल झीरीवाला, सोलन 480
अतिक खान सीआरसी, रावमापा रेहन 480
आशिष कुमार रावमापा जोड़े अंब, हमीरपुर 480
अक्षित कपिला एसडी पब्लिक स्कूल संतोखगढ़ 480
नीरज आदर्श विद्या निकेतन नाहन 480
दीपाली एसवीएम छात्र बिलासपुर 480
नंदीनी ठाकुर एएनएस रावमापा, बड़ेडा राजपुतन 480
मीनाक्षी वधवा भारत भारती ढालपुर, कुल्लू 480
आर्यन सूद रावमापा डरोह 480