हिमाचल विधानसभा चुनाव परिणाम में सबकी नजरें हैट्रिक लगाने वाले प्रत्याशियों पर रहेगी। भाजपा और कांग्रेस के डेढ़ दर्जन ऐसे उम्मीदवार जो तीसरी बार अपने भाग्य को अजमा रहे हैं।
हालांकि इन प्रत्याशियों की सीटों पर इस बार कई नेता कांटे की टक्कर दिए हुए हैं। हैट्रिक लगाने वालों में 13 भाजपा और 7 कांग्रेस उम्मीदवार है। अब देखना ये है कि इस बार के चुनाव में ये उम्मीदवार जीत की हैट्रिक लगाने में सफल रहते हैं, या चूक जाते हैं।