फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanker News: तेज रफ्तार बाइक ट्रक में घुसी, हादसे में एक की मौत; दूसरा घायल

Thu, 19 Feb 2026 10:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दीनदयाल चौक में बुधवार रात एक तेज रफ्तार बाइक सवार सामने चल रहे ट्रक में जा घुसा। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने हंगामा भी किया। वहीं घायल को बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बुधवार रात एक ट्रक चारामा से रायपुर की ओर जा रही थी। उसी दौरान पीछे चल रहे बाइक सवार ने रफ्तार पर नियंत्रण खो दिया, जिससे वह सामने चल रहे ट्रक से जा टकराया। 

हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से घायल को बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें