शिमला में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
रविवार से सामान्य होगा मौसम
शुक्रवार को प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर बादल छाए रहने के साथ धूप निकलने का इंतजार जारी रहा। कई स्थानों पर दिन के अधिकतम पारे में सामान्य से 2 से 6 डिग्री सेल्सियस तक कि गिरावट भी दर्ज की गई। लखनऊ, बरेली, कानपुर, सुल्तानपुर में छिटपुट बूंदाबांदी और कहीं-कहीं हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई। पूर्वांचल में दिनभर बादल छाए रहे। बलिया, आजमगढ़, मऊ, मिर्जापुर, गाजीपुर, जौनपुर में बूंदाबांदी हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, प्रदेश के अधिकतर इलाकों में रविवार से मौसम सामान्य होना शुरू हो जाएगा। मुरादाबाद में ठंड लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। कुंदरकी में मीट विक्रेता और ठाकुरद्वारा में दो ग्रामीणोें की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।पीलीभीत जिले में दो दिन से हो रही बारिश के चलते टाइगर रिजर्व और चूका बीच जाने के लिए वाहनों की होने वाली बुकिंग पर रोक लगा दी गई है।