फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचसीएस को सिखाया जाएगा काम का सलीका, सीएम करेंगे कार्यक्रम का उद्घाटन

Mon, 02 May 2016 10:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) में हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) से जुड़े अधिकारियों का साप्ताहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और राजनैतिक सलाहकार जगदीश चौपड़ा इसका उद्घाटन कर अधिकारियों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


हिपा के महानिदेशक एसपी गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिकारियों में सुशासन, निर्णय लेने की क्षमता व सर्विस से जुड़े अन्य विषयों पर विस्तार से बताया जाएगा। हिपा महानिदेशक ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक तय समय में पहुंच सके। इसलिए केंद्र व राज्य सरकारों का सुशासन पर जोर है।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारियों में सुशासन , उत्कृष्ट कार्य के लिए उत्साहित करने में मददगार साबित होगा। ये अधिकारी एसडीएम, सीटीम, संयुक्त आयुक्तों जैसे पदों पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


दो मई से शुरूहोने वाला यह प्रशिक्षण कार्यक्रम छह मई तक चलेगा। इस दौरान अधिकारियों को प्रशासनिक सुधार, आरटीआई एक्ट, राजस्व से जुड़े नियम एवं कानून, भूमि अधिग्रहण, ई आफिस के तहत किस तरह से कार्य होता है इसके बारे में विस्तार से बताया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य सचिव डीएस ढेसी रहेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें