फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनांदगांव: पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया वार, मौके पर हुई मौत; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Mon, 04 May 2026 08:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

राजनांदगांव जिले के लालबाग थाना अंतर्गत आने वाले कविराज टोला गांव में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनांदगांव जिले के लालबाग थाना अंतर्गत आने वाले कविराज टोला गांव में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पत्नी शौच के लिए गई हुई थी इस दौरान आरोपी कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंचा और कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे घटनास्थल पर ही पत्नी की मौत हो गई। 
विज्ञापन


राजनांदगांव जिले के लालबाग थाना क्षेत्र के कविराज टोला गांव में रंजीत पारधी ने अपनी पत्नी पूर्णिमा पारधी पर लगातार कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे घटनास्थल पर ही पूर्णिमा पारधी की मौत हो गई। रंजीत पारधी और पूर्णिमा पारधी की शादी लगभग 12-13 साल पूर्व हुई थी और करीब एक साल से पूर्णिमा पारधी रंजीत को छोड़कर रंजीत के चचेरे भाई के साथ रह रही थी।

इस दौरान गुस्से में आकर रंजीत पारधी ने पूर्णिमा पारधी की हत्या कर दी। हत्या की सूचना गांव वालों ने दी। पुलिस जांच में जुटी और आरोपी रंजीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गुस्से और आपकी रंजीत के कारण इस पूरी घटनाक्रम को आरोपी ने अंजाम दिया और कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

.

.

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें