फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज यात्रा के लिए 18 मार्च को यहां खुलेगी लॉटरी, जानिए क्या रहेगा यात्रा में खास

Thu, 16 Mar 2017 09:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
अगर आप हज यात्रा पर जाने की तैयारी में है तो यह खबर आपके ल‌िए है। इस बार 18 मार्च को कुर्राअंदाजी लॉटरी का आयोजन क‌िया गया है। हज समिति अध्यक्ष राव शेर मुहम्मद ने बताया की हज समिति आफ  इंडिया मुंबई द्वारा उत्तराखंड हाजियों के चयन के लिए कुर्राअंदाजी लॉटरी 18 मार्च को पिरान कलियर हज हाउस में की जाएगी।
विज्ञापन


जिसमें राज्य से हज पर जाने वाले सभी लोग शामिल होंगे। कलियर हज हाउस में हज समिति के अध्यक्ष राव शेर मोहम्मद ने पत्रकार वार्ता में जानकारी दी कि 18 मार्च को होने वाली कुर्रा अंदाजी में हज के लिए आवेदन करने वाले और उलेमा इकराम भाग लेंगे।

कुर्रा अंदाजी के कार्यक्रम में चयन का डिस्प्ले प्रोजेक्टर स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। हाजी राव शेर मुहम्मद ने कहा कि इस वर्ष उतराखंड राज्य को 1061 का कोटा निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य से हज यात्रा के लिए इतने आवेदन 

- फोटो : demo pic
जिसमें 70 साल वाले 368 हज आवेदक, लगातार पांच साल से आवेदन करने वाले 538 हज आवेदक, चौथे साल वाले 608 हज आवेदक व फ्रेश कैटेगिरी के 3180 हज आवेदकों द्वारा आवेदन किया गया है। 

इस वर्ष राज्य से कुल 4694 आवेदन आए हैं जिसमें हरिद्वार से 1862 और देहरादून से 999, ऊधमसिंह नगर से 1178 बाकी अन्य जिलों से आवेदन आए हैं। जिसमें रिजर्व कोटे के 70 वर्ष के पांच वर्ष  से आवेदन कर रहे हाजियों को ही प्राथमिकता दी गई है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष भारत में 4 लाख 23 हजार 700 आवेदन आए हैं। जिसमें पूरे भारत में एक लाख 70 हजार ही हज यात्रा पर जाएंगे। इस मौके पर अधिसासी अधिकारी मोहम्मद मीसम, हज अधिकारी नफीस अहमद, एसएम फारुख, शाहिद, रऊफ, कादिर,आदिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें