फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत

Fri, 08 Jun 2018 11:40 AM IST
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में बैठे युवक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हाईवे के किनारे खड़ी बाइक पर बैठे युवक को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। इसके बाद ट्रक ने पैदल जा रही महिला को टक्कर मारी। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि महिला को कानपुर ले जाया गया है।
विज्ञापन


जिला फतेहपुर के चांदपुर थानाक्षेत्र के परसेढ़ा निवासी नरसिंह ने बताया वह छोटे भाई विक्रम (40) के साथ बुधवार रात करीब आठ बजे मुख्यालय पर दवा लेने आए थे। इसके बाद बाइक से गांव जा रहे थे। तभी रास्ते में हाईवे पर दुर्गा मंदिर मोड़ के पहले उसे लघुशंका लगी। उसने विक्रम से बाइक रोकने को कहा। इसके बाद वह सड़क किनारे नित्यक्रिया करने लगे।

भाई विक्रम खड़ी बाइक पर ही बैठा रहा। इसी बीच सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक पर बैठे उसके भाई को रौंद दिया। इसके बाद पैदल जा रही महिला सुनीता (30) पत्नी हुकुम सिंह को भी टक्कर मार दी। मौके पर पहुुुंचे सजेती थाने के एसआई हरीश ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने विक्रम को मृत घोषित कर दिया। घायल महिला को उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। युवक हेलमेट नहीं लगाए था। उसके तीन पुत्र व एक पुत्री है। मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


ट्रक से भिड़ी बाइक, तीन घायल
हमीरपुर। मारपीट के मामले में निरुद्घ आरोपी को एसडीएम न्यायालय लाते समय सिपाही की बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़े खराब ट्रक से जा भिड़ी। जिसमें सिपाही, होमगार्ड व आरोपी घायल हो गए। हाईवे से गुजर रहे मौदहा कोतवाल ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया है। सुमेरपुर कस्बे के चांद थोक निवासी राजेंद्र सिंह को मारपीट में पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

गुरुवार को थाने के सिपाही दीपराज चौधरी कोबरा बाइक से आरोपी राजेंद्र सिंह को होमगार्ड शंखराज साहू के साथ एसडीएम न्यायालय में पेशी पर ला रहे थे। तभी हाईवे पर बेतवा पुल व राठ रोड के बीच सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक में बाइक जा भिड़ी। जिससे तीनों लोग घायल हो हो गए। मौदहा कोतवाल राजीव कुमार मिश्र ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। हेलमेट न लगाए होने पर सिपाही के सिर  में एवं आरोपी राजेंद्र सिंह के सीने में चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें