फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं न करें मोबाइल का इस्तेमाल : महापंचायत का फरमान

Thu, 15 Feb 2018 10:40 PM IST
एजेंसी, शेओपुर
विज्ञापन
सहरिया आदिवासी
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के शेओपुर जिले के आदिवासी समुदाय की एक महापंचायत ने अनोखा फरमान सुनाया। पंचायत ने कहा, 'सभी उम्र की महिलाओं को मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से रोका जाए क्योंकि यह उन्हें भ्रष्ट बनाता है।' 
विज्ञापन


महापंचायत में कहा गया कि सहरिया आदिवासी अपनी लड़कियों और महिलाओं से कहें कि वे न तो मोबाइल रखें और न उससे बात करें। आगरा और विजयपुर क्षेत्र के 52 गांवों को यह आदेश दिया गया है। पिछले महीने फैसला लिया गया कि इस नियम को तोड़ने वाले पर 1100 रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा। 

हालांकि सरकारी कार्यालयों में काम करने वाली महिलाओं को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है। महापंचायत के अध्यक्ष बैशारम आदिवासी ने कहा, देहरी क्षेत्र में 27 जनवरी को 52 गांव के पंच मिले थे। इसी बैठक में यह फैसला लिया गया क्योंकि इंटरनेट पर मौजूद अश्लील सामग्री महिलाओं के दिमाग को भ्रष्ट बना देती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें