फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम गैंगरेप पर सहवाग का ट्वीट, कहा- हम बेटियों को सुरक्षित रखने में नाकाम

Sat, 10 Jun 2017 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विरेंद्र सहवाग। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
गुरुग्राम के मानेसर में 9 महीने की बच्ची की हत्या और महिला से गैंगरेप की घटना को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने सवाल उठाया है। बृहस्पतिवार को सहवाग ने ट्वीट करते हुए महिला अपराध पर नाराजगी जाहिर की। 
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'यह क्रूरता की हद तक पहुंचना है। हम अपनी बेटियों को सुरक्षित रख सकने में समर्थ नहीं हैं। किसी को भी इन सबसे दोबारा नहीं गुजरना पड़े।' बता दें कि इससे पहले जवानों के साथ बरती गई क्रूरता पर भी सहवाग ने अपना गुस्सा जाहिर किया था।
  This is brutality at its peak! We have failed.
We are not strong enough to protect our daughters. May no one have to go through this again. pic.twitter.com/Qc2uEMVlP8 — Virender Sehwag (@virendersehwag) June 7, 2017
विज्ञापन



भारतीय क्रिकेट टीम से संन्यास लेने के बाद ट्विटर पर सक्रिय वीरू राष्ट्रीय मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रख रहे हैं। सहवाग ने मानेसर की घटना पर ट्वीट कर हरियाणा सरकार को भी कटखड़े में खड़ा कर दिया है। बता दें कि सहवाग गुरुग्राम-झज्जर रोड पर अपना इंटरनेशनल स्कूल चला रहे हैं। 
विज्ञापन

हरभजन ने भी किया सहवाग का समर्थन

हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
सहवाग के इस ट्वीट का हरभजन सिंह ने भी समर्थन किया और पीड़िता के लिए इंसाफ की मांग की। सहवाग के इस ट्वीट को  3154 से अधिक लोगों ने री-ट्वीट किया, जबकि हरभजन के ट्वीट को 300 से अधिक लोगों ने री-ट्वीट किया है। बता दें कि वीरेंद्र सहवाग इस वक्त चैंपियंस ट्रॉफी में कॉमेंट्री के लिए इंग्लैंड में हैं। इस दौरान लगातार वह क्रिकेट से जुड़े ट्वीट करते रहते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें