फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलिया क्रिकेट अकादमी ने दो विकेट से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ और लेपर्ड क्रिकेट अकादमी की टीम के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ की टीम ने दो विकेट से जीत दर्ज की। यशदीप अहलावत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

लेपर्ड क्रिकेट अकादमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लेपर्ड क्रिकेट अकादमी की टीम 48.2 ओवरों में 313 रनों पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य कौशिक ने 128 गेंद पर 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से 129 रन बनाए। वहीं यशदीप अहलावत ने चार विकेट हासिल किए।
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ की टीम ने 49.3 ओवरों में आठ विकेट पर 316 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। इस दौरान बल्लेबाजी में प्रिंस ने 86 गेंदों में आठ चौकाें और एक छक्के की मदद से 88 रन बनाए। गेंदबाजी में पीयूष त्यागी ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

इस दौरान मैच में लेपर्ड क्रिकेट अकादमी की टीम के खिलाड़ी लक्ष्य कौशिक को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। वहीं गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ की टीम के खिलाड़ी यशदीप अहलावत को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें