फोटो-70: बहादुरगढ़ पहुंचे छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम का स्वागत करते डूसू अध्यक्ष आर
बहादुरगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य के कृषि मंत्री रामविचार नेताम शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष आर्यन मान के बहादुरगढ़ स्थित निवास पर पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पश्चिम एशिया में अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते आयातित उर्वरकों की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है। इसको देखते हुए केंद्र सरकार किसानों को पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराने की रणनीति बना रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में खरीफ सीजन के लिए उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। सरकार का प्रयास है कि सभी किसानों को पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध हो सके।
नेताम ने बताया कि संभावित कमी को ध्यान में रखते हुए किसानों को वैकल्पिक उर्वरकों के उपयोग के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। कहा कि व्यस्तताओं के कारण वे वीरवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर लोवा कलां सिदिपुर में मान परिवार द्वारा आयोजित 64वें देशी घी के भंडारे में शामिल नहीं हो पाए थे।
लोवा-सतरह पंचायत के अध्यक्ष अशोक मान व पूर्व सरपंच सिकंदर मान ने उनका स्वागत किया। मंत्री ने स्व. श्रीचंद मान और स्व. वेदवती जी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष बनने के बाद आर्यन मान का राजनीतिक भविष्य उज्ज्वल है और भाजपा हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाने का काम करती रही है।