फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर भर में ढूंढी जा रही इस दूल्हे की लोकेशन, बारात लेकर खड़ी है दुल्हन

Tue, 05 Dec 2017 06:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
हैदराबाद की एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत एमसीए पास दूल्हा कई दिन पहले घर आ गया था। रविवार को भी मांगलिक कार्य होते रहे, लेकिन शादी के समय दूल्हा अचानक गायब हो गया है। अब दुल्हन बारात के साथ खड़ी दूल्हे का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


शादी के दिन दूल्हा गायब हो गया। सुबह सोकर उठे परिजन ने जब दूल्हे को गायब देखा तब उनके होश उड़ गए। बारात भी धरी की धरी रह गई। अब सीआईयू दूल्हे की लोकेशन से लेकर उसके मोबाइल फोन की कॉल डिटेल का रिकार्ड निकालने में जुटी है।
 
पथरी क्षेत्र के गांव कटारपुर के सन्नी पुत्र अशोक की शादी सहारनपुर में तय हुई थी। चार दिसंबर को बारात सहारनपुर जानी थी। कार्ड बंट चुके थे, रिश्तेदार भी आ गए थे। सारी की सारी तैयारियां हो चुकी थी। हैदराबाद की एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत एमसीए पास दूल्हा कई दिन पहले घर आ गया था। रविवार को भी मांगलिक कार्य होते रहे। सोमवार को जब परिजन सोकर उठे तब दूल्हा गायब मिला।
विज्ञापन


सभी ने सोचा रोजाना की तरह सुबह टहलने के लिए गया होगा, लेकिन कई घंटों बाद भी जब वह वापस नहीं आया तब सभी का माथा ठनका। दूल्हे के मोबाइल फोन पर संपर्क साधा तो वह स्विच ऑफ मिला। परिजनों को माजरा समझते देर न लगी। कई घंटों तक रिश्तदेारी, संभावित स्थानों पर तलाशने के बाद जब वह नहीं मिला तब परिजनों ने पथरी पुलिस से संपर्क साधा।

पथरी पुलिस ने सीआईयू से मदद मांगी है। सीआईयू ने जब लोकेशन निकाली तब आखिरी लोकेशन कनखल के टॉवर की आ रही है। अब उसकी कॉल डिटेल मंगाई जा रही है ताकि पता चल सके कि वह किस किस के संपर्क में था। थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह बहुगुणा ने बताया कि परिजनों ने युवक के लापता होने की सूचना दी है, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें