फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलरखा में तीन दुकानों के ताले तोड़कर सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। गांव बेलरखा में चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाते हुए जनरेटर की बैटरी, इन्वर्टर, बैटरी और सिलेंडर चोरी कर लिए। पीड़ित दुकानदारों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद भूप सिंह निवासी गुरुसर ने थाना सदर नरवाना में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार भूप सिंह की बेलरखा में मिठाई की दुकान है। 23 सितंबर की रात करीब 1:30 बजे अज्ञात चोर उसकी दुकान से जनरेटर की बैटरी चोरी कर ले गए। इसके अलावा पड़ोसी संदीप की लकड़ी की दुकान से इन्वर्टर और दो बैटरी तथा अनूप की दुकान से दो सिलेंडर, इन्वर्टर और दो बैटरी चोरी की गईं।
विज्ञापन


बॉक्स

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस चोरों की तलाश और चोरी हुए सामान की बरामदगी के प्रयास कर रही है।

–निर्मल सिंह, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें