15 मार्च तक धनराशि भेजने का फैसला
पिछड़ा वर्ग कल्याण निदेशालय ने इन पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं को तरजीह देने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने 15 मार्च तक सभी पात्र छात्रों के खातों में धनराशि भेजने का फैसला किया है।
दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत चालू सत्र में 13.25 लाख विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जाना है।
समाज कल्याण विभाग के पास तो सामान्य और अनुसूचित जाति व जनजाति के सभी छात्रों को वजीफा और शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए बजट है, लेकिन पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के पास सीमित बजट ही उपलब्ध है।
फ्रेश कैटेगरी (विभिन्न पाठ्यक्रमों के पहली साल में दाखिला लेने वाले) के काफी विद्यार्थियों को योजना के लाभ से वंचित रह जाने की संभावना है। अलबत्ता नवीनीकरण श्रेणी के सभी विद्यार्थियों को भुगतान हो सकेगा।