अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं,बसंतपुर थाना पुलिस ने बसंतपुर थाना क्षेत्र की मुंदड़ा कुंज जीई रोड के पास अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री के उद्देश्य से बस का इंतजार कर रहे इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं,जिसमें एक महिला भी शामिल हैं,पुलिस ने आरोपियों के पास से 9 किलो 114 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख रुपए हैं बरामद किया गया हैं।
बसंतपुर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की अवैध रूप से गांजा तस्करी की जा रही हैं,जिसकी सूचना पर पुलिस ने मुंदड़ा कुंज जीई रोड के पास अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री के लिए बस का इंतजार करते हुए खड़े आरोपी शिवकुमार राय,सालिक राम और पुष्पा बर्मन तीनों निवासी मध्य प्रदेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया,तलाशी में आरोपियों के पास से बैंग में रखे 9 किलो 114 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया हैं,जिसकी कीमत 1 लाख रुपए आकी गई हैं,पुलिस ने बरामद गांजे को जप्त करते हुए आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है और गांजा तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है और गांजा कहां से लाया जा रहा था और कहां ले जाया जा रहा था,इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही हैं,आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया हैं,पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेसवार्ता कर इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस द्वारा किया गया हैं।
.- फोटो : credit