राजधानी दिल्ली के द्वारका में 17 वर्षीय लड़की पर एसिड फेंकने वाली घटना को लेकर देशभर के लोगों में नाराजगी है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच की जा रही है। इसी मामले को लेकर बीजेपी सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर का बड़ा बयान सामने आया है। बीजेपी सांसद ने कहा कि आरोपियों को सरेआम फांसी की सजा दी जानी चाहिए। ट्वीट के जरिए गंभीर ने अपने विचार रखे और गुस्सा भी जाहिर किया है।
Words can’t do any justice. We have to instil fear of immeasurable pain in these animals. Boy who threw acid at school girl in Dwarka needs to be publicly executed by authorities.
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) December 14, 2022
गौतम गंभीर ने कहा कि शब्दों से अब न्याय नहीं किया जा सकता है। इन जानवरों में दहशत पैदा करने की जरूरत है। जिन लड़कों ने लड़की पर एसिड फेंका है उन्हें सरेआम फांसी दी जानी चाहिए। दावा किया जा रहा है कि आरोपियों ने पीड़िता पर निट्रिक एसिड फेंका था। आरोपियों ने फ्लिपकार्ट से ये एसिड मंगवाया था।
वहीं इस मामले को लेकर डीसीडब्ल्यू ने अमेजन और फ्लिपकार्ट के सीईओ को पत्र लिखा है। जिसमें कहा गया है कि डीसीडब्ल्यू को पता चला है कि आरोपी ने 'फ्लिपकार्ट' के जरिए तेजाब खरीदा और तेजाब 'अमेजॉन' और 'फ्लिपकार्ट' पर आसानी से उपलब्ध है, जो अवैध है।
DCW writes to CEOs of Amazon & Flipkart about the acid attack on a 17-yr-old girl in Dwarka.
"DCW has learnt that accused bought acid through 'Flipkart' & that acid is easily available on 'Amazon' & 'Flipkart' which is illegal," the letter reads as DCW seeks details on the same pic.twitter.com/XZ0Ey39hLt
— ANI (@ANI) December 15, 2022
दिल्ली पुलिस ने फ्लिपकार्ड को जारी किया नोटिस
पुलिस ने इस मामले में ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ड को नोटिस जारी किया है। आरोपी ने कथित तौर पर फ्लिपकार्ट के माध्यम से तेजाब खरीदा था।