इस पूरे वाकया का वीडियो ट्रेन की साइड अपर बर्थ पर बैठे एक यात्री ने बना लिया। इसके बाद यात्रियों ने रेल प्रशासन से इसकी शिकायत की। जब तक रेलवे सुरक्षा बल कुछ कर पाता किन्नर लूटपाट कर फरार हो गए। यात्रियों ने बताया कि जो पैसे थे वह किन्नर लूट कर ले गए, अब उनके पास ट्रेन से उतरने के बाद घर जाने तक का किराया नहीं बचा है। यहां तक खाना खाने के लिए अब मोहताज हो गए हैं।
घटना की शिकायत मिलने पर अप और डाउन दोनों पुष्पक एक्सप्रेस के सीसीटीवी फुटेज देखे गए, जिसमें किन्नर या कोई संदिग्ध व्यक्ति ट्रेन में चढ़ते या उतरते दिखाई नहीं दिया। वीडियो के आधार पर किन्नरों की तलाश की जा रही है। जल्दी ही उन्हें ढूंढ लिया जाएगा।
-मोहम्मद असलम, सहायक सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ।