फोटो 97: जसौर खेड़ी से कुलासी सड़क मार्ग का निरीक्षण करते हुए एसडीएम अभिनव सिवाच। स्रोत सूचना व
- फोटो : संवाद
बहादुरगढ़। एसडीएम अभिनव सिवाच ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के निर्मित जसौर खेड़ी से कुलासी तक सड़क मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच के लिए मौके पर ही सैंपलिंग करवाई और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुसार कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सड़क का निर्माण कार्य 26 दिसंबर से शुरू हुआ था और पूरा कार्य होने के बाद इस सड़क के निर्माण में गुणवत्ता की कमी की शिकायत मिल रही थी। एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान सड़क की मोटाई, सामग्री की गुणवत्ता व निर्माण कार्य की तकनीकी मानकों के अनुरूपता की जांच करवाने के आदेश दिए हैं।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में प्रयोग की गई सामग्री के सैंपल को प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजा जाए। यदि जांच में अनियमितता या कमी पाई जाती है तो संबंधित ठेकेदार व जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।