जिले के हरैया स्थित भरवलिया-बसावनपुर रिंग बांध टूट गया है। जिससे एक गांव से संपर्क टूट गया, जबकि कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। बांध टूटने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल हो गया है।
गोरखपुर जिले से होकर बहने वाली राप्ती और रोहिन नदी का जलस्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। यहां बाढ़ की स्थिति भयावह होती जा रही है। ऐसे में गुरुवार सुबह करीब 4 बजे जिले के हरैया स्थित भरवलिया-बसावनपुर रिंग बांध टूट गया। जिससे भरवलीया गांव से संपर्क टूट गया, जबकि ग्राम सभा बसावनपुर सहित कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। बांध टूटने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल हो गया है। वहीं बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव कार्य जारी है। वहीं राप्ती नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। बरही से मोतीराम अड्डा की तरफ जा रही सड़क पर पानी चढ़ गया है।
विज्ञापन
2 of 8
गोरखपुर: कालेसर।
- फोटो : अमर उजाला।
नौसड़ से आगे कोलिया के पास रिसाव अधिक हो रहा है। ऐसे में कालेसर से गोरखपुर की तरफ आने वाले बड़े वाहनों को रोक दिया गया है। बड़े वाहनों को टोल प्लाजा की तरफ से निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 8
गोरखपुर: गोरखपुर में बाढ़।
- फोटो : अमर उजाला।
वहीं नौसढ़ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बाढ़ का असर इस कदर होने लगा है कि बिना चलाए ही हैंडपंप और बोरिंग पानी फेंक रहा है। बताया जा रहा है कि इसलिए हो रहा है क्योंकि बाढ़ के कारण जलस्तर बहुत बढ़ गया है।
राप्ती नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। तेजी से बढ़ रहे पानी से दोआबा क्षेत्र के 52 गांव के लोग अपने- अपने मवेशियों को लेकर सुरक्षित स्थान पर पलायन करने लगे हैं। वहीं नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से बरही मोतीराम अड्डा रोड पर पानी चढ़ गया है। धीरे- धीरे रास्ते पर पानी बढ़ रहा है।
राप्ती नदी पर बने कोठा-नवलपुर तटबंध पर मनमोहन नगर गड़ही गांव के सामने बाबा सरयू दास स्कूल के पास और चेड़वा गांव के ठीक सामने मंदिर के पश्चिम बांध पर सुबह से बहुत तेज रिसाव हो रहा है। ठेकेदार और ग्रामीण रिसाव रोकने के प्रयास में लगे हुए हैं। इन स्थानों पर तटबंध टूटता है, तो गगहा और बड़हलगंज विकास खंड के दो सौ से अधिक गांव प्रभावित होंगे।
जनपद के सहजनवां के गीडा सेक्टर 15 स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में आमी नदी का पानी भर गया है। ऐसे में संयंत्र ठप हो गया है। गोरखपुर जल निगम से जल निकासी के लिए टैंकर व मोटर पंप पहुंच गए हैं।