फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूज, अब चंडीगढ़ से जयपुर के लिए सीधी फ्लाइट जल्द

Wed, 13 Apr 2016 11:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हवाई जहाज - फोटो : file photo
विज्ञापन
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जल्द ही जयपुर के लिए फ्लाइट शुरू होगी। इसके साथ ही दिल्ली के लिए फ्लाइटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। इसके लिए इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अधिकारियों और विमानन कंपनी के बीच मीटिंग हुई है। यह फ्लाइट 7 मई से शुरू की जा सकती है। इसकी पुष्टि एयर इंडिया के जनरल मैनेजर एमआर जिंदल ने की है।
विज्ञापन


एयर इंडिया जयपुर के लिए फ्लाइट शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए जल्द ही शेड्यूल जारी किया जाएगा। वहीं दिल्ली के लिए भी फ्लाइट का संचालन विमानन कंपनियों की ओर से बढ़ाया जाएगा। वहीं मई से वॉच हावर भी बढ़ाया जाएगा।

च हॉवर अगर बढ़ा दिए गए तो रात में 12 बजे तक फ्लाइट का संचालन हो सकेगा। यह फ्लाइट अप्रैल में इसलिए भी नहीं शुरू की जा सकी है कि एयरपोर्ट के रनवे अपग्रेडेशन का काम चल रहा है।
विज्ञापन


इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ सुनील दत्त ने बताया कि फ्लाइटों की संख्या जल्द ही बढ़ाई जाएगी। रनवे का काम पूरा होने केे बाद जयपुर सहित कई जगह के लिए फ्लाइट शुरू करेंगे। इसके लिए नई विमानन कंपनियां भी रूझान दिखा रहीं हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें