फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस झील के किनारे निकल रहीं आग की लपटें, देखने उमड़ रही लोगों की भीड़

Tue, 15 May 2018 11:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरिपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल की एक झील में इन दिनों कुछ ऐसा हो रहा है, जो लोगों के लिए जिज्ञासा और कौतूहल का विषय बना हुआ है। कांगड़ा जिले की पौंग झील इन दिनों आग की लपटें निकलने से सुर्खियों में है।

विज्ञापन


जलस्तर घटने के बाद झील में दलदल बन गया है। कई जगह गड्ढे बन गए हैं, जिनसे लपटें निकल रही हैं। कुछ गड्ढों से पानी के बुलबुले भी निकल रहे हैं। इन बुलबुलों के पास लाइटर या माचिस जलाने से आग की लपटें निकलती हैं।

विज्ञापन

वैज्ञानिकों के हाथ भी लगी निराशा

दस साल पहले भी गैस होने की उम्मीद से वैज्ञानिक यहां पहुंचे थे पर उन्हें निराशा हाथ लगी थी। देहरा उपमंडल के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय वेटलैंड घोषित महाराणा प्रताप पौंग झील के भटोली फकोरियां क्षेत्र में इस नजारे को देखने के लिए रोज लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

पौंग झील में मछली पकड़ने वाले मछुआरों ने बताया कि झील में पानी का जलस्तर बढ़ने के बाद भी पानी के ऊपर बुलबुले निकलते हैं। बुलबुलों के पास गैस निकलने जैसी आवाज भी सुनी जा सकती है। लोग बड़ी संख्या में झील का रूख कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें