फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने पाक से तस्करी और घुसपैठ पर विरोध दर्ज कराया

Fri, 20 May 2016 11:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/आरएस पुरा
विज्ञापन
बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच फ्लैग मीटिंग - फोटो : File Photo
विज्ञापन
आरएस पुरा सेक्टर की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर वीरवार को बीएसएफ और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच फ्लैग मीटिंग का आयोजन हुआ। इसमें भारत ने पाकिस्तान की ओर से नशीले पदार्थों और पाक नागरिकों की घुसपैठ पर नाराजगी जताई। 
विज्ञापन

 
पाकिस्तान रेंजर्स व सीमा सुरक्षा बल के उच्चाधिकारियों के बीच दो घंटों तक बातचीत हुई।  पाकिस्तान की ओर से रेंजर्स के ब्र्रिगेडियर व सेक्टर कमांडर वसीम भट्टी सहित बीस अन्य अधिकारी फ्लैग मीट में मौजूद थे।

सीमा सुरक्षाबल की ओर से डीआईजी बीएस कसाना सहित सीमा सुरक्षा बल की वाहिनी के कमांडेट व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान रेंजर्स की ओर से फ्लैग मीट का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन


पाकिस्तान की इनायत व आकट्रया पोस्ट के मध्य पाकिस्तान क्षेत्र के जीरो लाईन पर फ्लैग मीट के दौरान सीमा पर पाकिस्तान की ओर से मादक पदार्थों की तस्करी करवाए जाने को लेकर बीएसएफ के अधिकारियों ने पाक रेंजर्स से बात की।

साथ ही पाकिस्तान क्षेत्र से भारतीय क्षेत्र में पाक नागरिकों द्वारा अवैध रूप से सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में पहुंचने पर भी बीएसएफ ने एतराज जताया। दोनों देशों की सीमा पर सरकंडा साफ करवाने पर भी सहमति बनी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें