दिव्यांगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। हाईकोर्ट के आदेशों के बाद एचपीयू और संबद्ध कॉलेजों में अब दिव्यांगों के लिए आरक्षण के प्रतशित को बढ़ा दिया है।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और सभी सरकारी कॉलेजों में अब दिव्यांग विद्यार्थियों को नए कानून के अनुसार दाखिले में पांच फीसदी आरक्षण मिलेगा। उन्हें हॉस्टल की सुविधा भी देनी होगी।
हिमाचल हाईकोर्ट के आदेशों के बाद एचपीयू और संबद्ध कॉलेजों ने इस सत्र से यह सुविधा देनी शुरू कर दी है। एचपीयू दिव्यांगों को 5 फीसदी आरक्षण देने वाला उत्तर भारत का पहला विश्वविद्यालय बन गया है।
इससे पहले दिव्यांगों को तीन फीसदी आरक्षण दिया जाता था। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलसचिव डॉ. एसएस नारटा और प्रदेश विवि के विकलांगता मामलों के नोडल अधिकारी अजय श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि की है।
चंबा की दृष्टि बाधित छात्रा इंदु कुमारी एचपीयू में एमए राजनीति विज्ञान विषय में प्रवेश पाना चाहती थी, लेकिन कोर्ट के आदेशों के बावजूद उसे आरक्षण सुविधा नहीं दी गई जिससे उसका दाखिला नहीं हो सका।