फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के चलते पांच फीडर ब्रेकडाउन, एक ट्रांसफार्मर खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर में हुई बारिश के चलते शनिवार को अलग-अलग पांच फीडर ब्रेकडाउन हो गए। इसके अलावा तीन ट्रांसफार्मर भी खराब हो गए। बिजली निगम के कर्मचारियों ने सभी फीडरों और ट्रांसफार्मरों को ठीक करने के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू की। शुक्रवार-शनिवार रात हुई बारिश के चलते अधिकतर क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। इससे शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने के बाद लोगों ने बिजली सुविधा केंद्र में शिकायत दर्ज कराई। कई घंटे बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी।
विज्ञापन


शनिवार को बारिश के चलते सिटी नंबर-दो, सिटी नंबर-चार, सिटी नंबर-पांच और अग्रसेन चौक फीडर ब्रेकडाउन हो गए। कर्मचारियों ने पहले ब्रेकडाउन फीडरों को सुचारू किया। इसके अलावा छिक्कारा चौक, बर्फखाना रोड और बेरी गेट क्षेत्र स्थित एक-एक ट्रांसफार्मर खराब हो गया, जिन्हें कर्मचारियों ने बदल दिया। शनिवार शाम तक बिजली सुविधा केंद्र में आई 150 शिकायतों में से 100 का समाधान किया जा चुका था, जबकि बाकी शिकायतों का समाधान जारी था।

इन कॉलोनियों की बिजली हुई गुल

बारिश के चलते टिल्ला मोहल्ला, दीवान गेट, दिल्ली गेट, अग्रसेन चौक, बादली रोड, राधा स्वामी कॉलोनी, भगत सिंह चौक, बेरी गेट, कवर सिंह कॉलोनी, बस अड्डा, लाल सिंह कॉलोनी, प्रिया कॉलोनी, ऋषि कॉलोनी, पुराना बस अड्डा, छिक्कारा चौक, सीताराम गेट, गाजीकमाल रोड, डाकखाना, सांपला रोड, सिलानी गेट, हरिपुरा मोहल्ला सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें