फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone: पहले पति ने लगाया फांसी का फंदा…फिर पत्नी भी झूली मौत के फंदे पर; पीछे छोड़ गए दो माह की बेटी

Sat, 01 Jun 2024 09:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

सार

MP: खरगोन जिले में एक दंपति की मौत का हृदय विदारक मामला सामने आया है। यहां देर रात पहले पति ने घर की छत पर फांसी का फंदा लगा लिया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। इसी समय वहीं मौजूद पत्नी भी अचानक वहां से कहीं चली गई और शुक्रवार सुबह उसकी भी लाश एक पेड़ से लटकी हुई मिली।
विज्ञापन
मृतक पति पत्नी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरगोन नगर के जैतापुर पुलिस चौकी क्षेत्र में पति, पत्नी की फांसी लगाकर आत्महत्या करने का दुःखद मामला सामने आया है। पति के फांसी लगाने के महज घण्टे भर बाद पत्नी ने भी फांसी लगा ली। अचानक बहू, बेटे का इतना बड़ा कदम उठाने से परिवार में मातम पसरा हुआ है। दोनों का शुक्रवार सुबह पीएम कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार गोविंद पिता कन्हैया ने गुरुवार देर शाम अपने ही घर की छत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों की नजर पड़ने पर उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां आईसीयू में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पति की मौत के बाद पत्नी ने भी लगाया मौत का फंदा
पति की मौत के बाद पत्नी सीता भी अचानक अस्पताल से रात करीब साढ़े दस बजे कहीं चली गई। परिजन रातभर उसे तलाश करते रहे, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने परिजन थाने भी गए, जहां उन्हें पहले अच्छी तरह से ढूंढ लेने की बात कही गयी, जिस पर परिजन उसे ढूंढते रहे। हालांकि शुक्रवार सुबह उसे राहगीरों ने खण्डवा रोड आदर्श नगर के पास नीम के पेड़ पर बने फंदे पर लटका हुआ देखकर पुलिस को सूचना दी। वहीं मिली जानकारी के अनुसार मृतक गोविंद सहित पूरा परिवार खण्डवा रोड पर एक जिनिग फैक्ट्री की चाल में रहता है और सभी खेतिहर मजदूर हैं। मृतक दंपति की दो माह की एक बेटी भी है और घटना के पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर कुछ विवाद हुआ था। वहीं पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

घंटे भर बाद बहू ने भी लगा ली फांसी
मृतक के पिता कन्हैया ने बताया कि उनके बेटे का नाम गोविंद और बहू का नाम सीता था और वो लोग काजलपुरा में रहते हैं। उन्होंने बताया कि वो तो खेत गए हुए थे और शाम को 7 बजे बेटे को रोटी खाने भेजा तो उसने छत पर सोने की बात कही थी। फिर थोड़ी देर बाद वो लटक गया। उसके 1 घंटे बाद सब सरकारी अस्पताल में थे। वहां  बहू भी बैठी हुई थी और वो वहां से भाग गई, जिसे हमने ढूंंढने की कोशिश की लेकिन वो नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें