डोडा के जंगलों में शनिवार की रात को अचानक आग लग गई। यह आग नेशनल हाईवे के लिंक रोड परगनोट में लगी थी। लोगों ने जंगलों के धुआं उठता देखा तो फायर स्टेशन में इसकी जानकारी दी।
तभी मौके पर पहुंची दमकलों ने राहत कार्य शुरू कर दिया। लेकिन आग धीरे-धीरे फैलती जा रही थी। फिलहाल अभी तक दमकल वाहन लगातार पानी की बौछार करके आग पर नियंत्रण पाने में जुटे थे।