फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: छठ पूजा के दौरान विधायक सरयू राय और पूर्व CM रघुबर दास के समर्थकों के बीच मारपीट, जानें पूरा मामला

Sat, 29 Oct 2022 03:38 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

छठ पूजा के आयोजन को लेकर विधायक सरयू राय और पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रघुबर दास के समर्थकों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विधायक और पूर्व सीएम के समर्थकों के बीच मारपीट। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल और बिहार, झारखंड में विशेष रूप से मनाए जाने वाले त्यौहार छठ पूजा की शुरुआत हो चुकी है। आद छठ का दूसरा दिन हैं। वहीं, झारखंड के सिद्धगोरा के सूर्य मंदिर में छठ पूजा के आयोजन को लेकर विधायक सरयू राय और पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रघुबर दास के समर्थकों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। कहा जा रहा है कि विधायक सरयू राय के समर्थकों ने भाजपा नेता रघुबर दास के समर्थकों के कार्यक्रम स्थल के पास पंडाल लगा दिया था। जिसका रघुबर दास के समर्थकों ने विरोध किया। उसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले बहस हुई फिर नौबत मारपीट तक पहुंच गई।  

विज्ञापन


दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दोनों पक्ष एक दूसरे पर वहां पड़ी कुर्सियों और डंडों से हमला करते नजर आ रहे हैं। वहीं, इसमें यह भी दिख रहा है कि भाजपा नेता रघुबर दास के समर्थकों ने विधायक सरयू राय के समर्थकों द्वारा लगाया गया पांड़ाल भी गिरा दिया।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें