फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलडोजर के आगे खड़ी हुईं महिला सफाई कर्मचारी, प्रशासन को लौटना पड़ा

विज्ञापन
02jjrp22- भट्ठी गेट पर कूड़ा उठाने आए बुलडोजर पर चढ़कर नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय में धरना दिया। मंगलवार रात 11 बजे से सुबह 4:30 बजे तक प्रशासन और सफाई कर्मचारियों के बीच गतिरोध बना रहा। प्रशासन ने शहर से कूड़ा उठवाने का प्रयास किया।
प्रशासन ने रात 11 बजे रेवाड़ी रोड स्थित डंपिंग साइट से सफाई अभियान शुरू किया। इसकी सूचना मिलने पर सफाई कर्मचारी भट्ठी गेट पर पहुंच गए। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और पूरी रात वहीं डटे रहे। प्रशासन ने बुलडोजर से शहर के अन्य डंपिंग साइट्स की सफाई करवाई। कूड़े को ट्रकों में भरकर हटाया गया।
विज्ञापन

रात में रेवाड़ी रोड, भगत सिंह चौक, माता गेट, सीताराम गेट, छारा चुंगी और आंबेडकर चौक से कूड़ा साफ हो गया। केवल भट्ठी गेट से कूड़े की सफाई बाकी थी। नायब तहसीलदार अंशुल ने बताया कि शहर से कूड़ा उठा लिया गया है। प्रशासन बुलडोजर लेकर रात में भट्ठी गेट पहुंचा। बुलडोजर देखते ही महिला सफाई कर्मचारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। वे बुलडोजर के आगे खड़ी हो गईं और कुछ कर्मचारी उस पर चढ़ भी गईं। विरोध को देखते हुए नायब तहसीलदार ने बुलडोजर वापस भेज दिए। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके से आंबेडकर चौक की तरफ चले गए।
अल सुबह 4:30 बजे प्रशासनिक अमला फिर मौके पर पहुंचा। सफाई कर्मचारियों ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट से कूड़ा न उठाने की बात कही। महिला कर्मचारियों ने कहा कि यह कूड़ा उनके लिए सोना है। कर्मचारियों ने गिरफ्तारी का विरोध किया और बाद में स्वयं गिरफ्तारियां भी दीं। जब प्रशासन ने कूड़ा उठवाने का प्रयास किया तो कर्मचारी कूड़े के अंदर बैठ गए। पुलिस ने महिला और पुरुष कर्मचारियों को जबरदस्ती बसों में डाला।
विज्ञापन

इंसेट
हड़ताल जारी और समर्थन
पुलिस सुबह 4:30 बजे सभी कर्मचारियों को बसों में डालकर ले गई। उन्हें लगभग दो घंटे तक शहर के आसपास घुमाया गया। सुबह 7:30 बजे सभी को नगर परिषद कार्यालय के बाहर छोड़ा गया। इस दौरान प्रशासन ने भट्ठी गेट से भी बुलडोजरों के जरिये सफाई करवा दी। बुधवार को 28वें दिन भी कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय में धरना दिया। इकाई प्रधान शिवम चावरिया ने बताया कि राज्यव्यापी हड़ताल को 4 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की मांगों का समाधान न होने तक आंदोलन जारी रहेगा और इसकी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी। रमेश वाल्मीकि, इकबाल, राजू, श्यामलाल, डॉ. विजय, प्रदीप गोच्छी, राजेंद्र जुलाना, रमेश जाखड़, सरोज दुजाना, विकास उज्जैनवाल, गौरव, कृष्ण, सुरेश, बबली, कमलेश, मनीषा, शीतल, रानी और दया जैसे कई लोग समर्थन देने पहुंचे।
000
झज्जर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, रातभर चला कूड़ा उठाने का अभियान
बुलडोजर के आगे खड़ी हुईं महिला सफाई कर्मचारी, प्रशासन को लौटना पड़ा

कूड़ा उठाने पहुंचा प्रशासन तो भट्ठी गेट पर भिड़े सफाई कर्मचारी

रात 11 बजे से सुबह 4:30 बजे तक चला गतिरोध, कूड़ा उठाने पर अड़े प्रशासन से भिड़े कर्मचारी

‘यह कूड़ा हमारे लिए सोना है’, झज्जर में सफाई कर्मचारियों का अनोखा विरोध

कूड़े के अंदर बैठ गए सफाई कर्मचारी, पुलिस ने बसों में डालकर हिरासत में लिया

झज्जर में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन उग्र, प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी

डंपिंग साइट्स से रातभर उठाया गया कूड़ा, भट्ठी गेट पर कर्मचारियों ने रोका अभियान

गिरफ्तारी के विरोध में डटे सफाई कर्मचारी, बाद में खुद दी गिरफ्तारियां

झज्जर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से तनाव, प्रशासन ने बुलडोजर से उठवाया कूड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें