फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे पर छाया आतंकी साया, पिता ने पीएम मोदी और सुषमा स्वराज को लिखा पत्र

Mon, 13 Nov 2017 11:15 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी
विज्ञापन
कानपुर देहात के पुखरायां कस्बे के अब्दुलकलामनगर मोहल्ले से साढ़े चार महीने पहले गुम हुए किशोर को तलाशने में पुलिस को कामयाबी नहीं मिली है। परिजन उसके आतंकी संगठन के कब्जे में होने की आशंका जताई जा रही है। किशोर के पिता ने प्रधानमंत्री, विदेशमंत्री को डाक से पत्र भेजकर गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका पुत्र सुदीप शर्मा साढ़े चार माह से लापता है

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज
पुखरायां के अब्दुलकलाम नगर निवासी उदयसिंह ने बताया कि वह निशक्त है। उसका पुत्र सुदीप शर्मा (14) साढ़े चार माह से लापता है। उसकी तलाश के सिलसिले में पुलिस कश्मीर जा चुकी है। लेकिन कुछ पता चला।  पिता ने बताया कि प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री को पत्र भेजकर पुत्र को तलाश कराये जाने की गुहार लगाई है। शनिवार को चौकी इंचार्ज सुनील कुमार जोशी ने बताया कि डीआईजी के आदेश पर एक बार पुलिस टीम कश्मीर जा चुकी है। वहां से तथ्य जुटाये गए हैं। कश्मीर में जिसके पास मोबाइल मिला था उसके खिलाफ वारंट जारी कराने प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें