अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को बीपीएल सूची से नाम हटाए जाने पर विरोध प्रदर्शन करते खानपुर मौहरिया के ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
गांव सहनाल में राशन डिपो पर बीपीएल व गरीब परिवारों की दी जाने वाली गेहूं की घटिया क्वालिटी मिलने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों ने इस मौके पर डिपो संचालक एवं खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन की खबर मिलते ही खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कर्मचारियों ने मौके से गेहूं और अन्य सामग्री उठाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें राशन उठाने नहीं दिया। कर्मचारियों ने गुस्साए ग्रामीणों को तुरंत राशन बदलवाने का प्रलोभन भी दिया, लेकिन ग्रामीण दोषी कर्मचारियों पर कार्यवाही की मांग पर अड़े रहे। इस बीच गांव के सरपंच विजय कुमार एवं जिप सदस्य रामचंद्र सहनाल भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने भी घटिया राशन सामग्री के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करवाया। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने राशन सामग्री के सैंपल लेकर उसे जांच के लिए लैब में भिजवाए तो जाकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।
इस मौके पर पहुंचे सरंपच विजय कुमार ,जिला परिषद सदस्य कामरेड राम चंद्र सहनाल, छत्रपाल, मंगतराम,सतपाल, चिमनलाल, अमरजीत, निर्मल सिंह, भगवान दास, आदि ने आरोप लगाया कि सरकार की खाद्य पदार्थ योजना के तहत गरीब लोगो लोगों को गेहूं वितरित किया जाता है लेकिन गांव सहनाल के डिपू पर पिछले 3 दिनों से काफी घटिया क्वालिटी का अनाज आ रहा है । ग्रामीणो ने गोदाम में पड़े गेहूं को दिखाते हुए बताया कि गेहूं में भारी मात्रा में कंकड़ व अन्य घटिया सामग्री मिली हुई है जिसे खाने पर सेहत को काफी नुकसान हो सकता है। गुस्साए ग्रामीणों का तो यहां तक आरोप था कि यह गेहूं इतने घटिया है कि अगर यह पशुओं को खिलाई जाए तो पशु भी बीमार हो सकते हैं। ग्रामीणों ने मांग रखी कि प्रशासन सारे मामले की जांच कर जो भी लोग दोषी पाए जाए उनके खिलाफ कार्रवाई करे।
मौके पर खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह गिल, सुखविद्र कंबोज, लेखराज पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को शांत कर मामले की जांच करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर उन्होंने गेहूं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए ।
क्या कहते हैं खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर
जब भी इस बारे में खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर यादविंदर गिल से बात की गई तो उन्होने बताया कि 80 बोरी गेहूं गांव सहनाल में डिपू पर गेहूं सप्लाई हुआ था । मौके पर जाकर जांच की तो पाया कि करीब काफी मात्रा में गेहूं में कुछ मिलावट थी । इसलिए उस गेहूं के सैम्पल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे गए है और जो कसुरवार होगा उसके खिलाफ कारवाई की जाएगी ।