फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुर्रियत को समर्थन के बयान पर कायम हैं फारूक

Fri, 09 Dec 2016 04:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
FAROOK ABDULLAH - फोटो : File Photo
विज्ञापन
नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि वह हुर्रियत को समर्थन के अपने बयान पर कायम हैं। वह इस मुद्दे पर माफी नहीं मांगेंगे। उन्होंने कहा कि रियासत के लोग कश्मीर मसले का स्थायी समाधान चाहते हैं।
विज्ञापन


नियंत्रण रेखा के इस पार या उस पार रहने वाले लोग मसले का हल निकाले जाने के हक में हैं। कौन चाहता है कि सीमा और एलओसी पर हर वक्त गोलाबारी हो। एलओसी के दोनों पार मारे जाने वाले लोग कश्मीरी हैं और वह समस्या के समाधान के मुद्दे पर एकमत हैं। 
विज्ञापन

पाकिस्तान से बातचीत की वकालत

FAROOK ABDULLAH - फोटो : File Photo
फारूक ने कहा भारत सरकार को इस मुद्दे पर पाकिस्तान से बातचीत करनी चाहिए। बातचीत में सरकार जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के सभी हितधारकों को शामिल करें। हुर्रियत भी इसमें शुमार है। पाकिस्तान से बातचीत के बगैर समाधान कैसे निकालेंगे।

फारूक ने सवाल किया कि जब वे सभी पक्षों से बातचीत की बात करते हैं तो उन्हें निशाना क्यों बनाया जाता है? जबकि पीडीपी और भाजपा भी इसी तरह की बात पहले करते रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें