फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीज की दुकानों के बाहर पसीना बहा रहे किसान, फिर भी हाथ खाली

विज्ञापन
31jjrp20- झज्जर। बीज बिक्री केंद्र से किसानों को बीज देते हुए प्रभारी। संवाद - फोटो : बाजार में सिंघाड़े से लदा ठेला।
विज्ञापन
झज्जर। शहर के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के पास स्थित दो सरकारी दुकानों से शुक्रवार को 1550 बैग गेहूं के बीज वितरित किए गए। गेहूं का बीज लेने के लिए किसा सुबह से ही लाइन में लगे रहे। वहीं, कुछ किसानों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। शहर में शांतिपूण तरीके से किसानों को गेहूं को बीज वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

हरियाणा बीज विकास निगम बीज बिक्री केंद्र पर पहले से आए हुए गेहूं के बीजों में से करीब 800 बैग गेहूं के बीज बचे हुए थे जिनकों शुक्रवार को किसानों को दिया गया। इसके अलावा शुक्रवार को हरियाणा भूमि सुधार विकास निगम की दुकान पर 750 बैग गेहूं के बीज पहुंचे जिनकों आने के बाद किसानों को वितरित करना शुरू किया गया। शुक्रवार शाम तक दोनों दुकानों पर गेहूं का सारा बीज किसानों को वितरित कर दिया गया।

वर्जन
शुक्रवार को उनके पास 750 बैग गेहूं के बीज पहुंचे थे। वहीं, शाम तक सभी गेहूं का बीज किसानों को वितरित कर दिया गया। इसके अलावा अभी आगामी दिनों में गेहूं का बीज आने की कोई संभावना नहीं है।-बालकिशन शर्मा, उप प्रबंधक, हरियाणा भूमि सुधार विकास निगम, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें