फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरक्का 10 घंटे तो स्वर्ण शताब्दी डेढ़ घंटे देर से पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोहरे की वजह से हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर लोकल ट्रेनों के साथ लंबी ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार सुबह अप-डाउन में 28 ट्रेनें घंटों देरी से इटावा जंक्शन पर आईं। इसमें प्रमुख रूप से अमृत भारत एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटा, वैशाली एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे, स्वर्ण शताब्दी डेढ़ घंटे समेत सबसे अधिक फरक्का एक्सप्रेस 10 घंटे देरी से आई। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर अप लाइन पर आम्रपाली एक्सप्रेस दो घंटा 25 मिनट, ऊंचाहार एक्सप्रेस एक घंटा 20 मिनट देरी से इटावा जंक्शन पर आई। इसके अलावा बृहस्पतिवार को रात में आने वाली फरक्का एक्सप्रेस सुबह पांच बजकर 10 मिनट पर पांच घंटा 30 मिनट देरी से आई। इसके अलावा वैशाली एक्सप्रेस चार घंटा आठ मिनट देरी से होते हुए सुबह पांच बजकर 22 मिनट के अलावा कैफियत पांच घंटा 25 मिनट, पटना-कोटा एक घंटा 26 मिनट, अवध एक्सप्रेस तीन घंटा 43 मिनट, मरुधर एक्स्प्रेस एक घंटा देरी से आई। इसी तरह डाउन लाइन पर कैफियत एक्सप्रेस चार घंटा 44 मिनट, वैशाली छह घंटा 30 मिनट, संगम चार घंटा, कोटा-पटना एक घंटा 30 मिनट, ऊंचाहार पांच घंटा, फरक्का एक्सप्रेस 10 घंटा 14 मिनट, अवध एक्सप्रेस तीन घंटा 57 मिनट, इटावा-फफूंद मेमू चार घंटा 32 मिनट, ऊंचाहार पांच घंटा 54 मिनट, आगरा-कानपुर मेमू एक घंटा छह मिनट, अमृत भारत तीन घंटा 34 मिनट, स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, गोमती एक्सप्रेस दो घंटा 46 मिनट, नीलांचल एक घंटा 14 मिनट आदि ट्रेनें देरी से आईं। इससे यात्रियों को प्लेटफार्म पर घंटों इंतजार करना पड़ा।

शुक्रवार को कोहरे की वह से नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस निरस्त रही। इसके अलावा इटावा-झांसी एक्सप्रेस पूर्व निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक निरस्त रही। इन दैनिक ट्रेनों के निरस्त रहने से यात्रियों को परेशानी हुई। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्री दूसरे वाहनों से गंतव्य के निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें