फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों के PF का पैसा न देना नामी कंपनियों को पड़ा भारी, EPFO ने लगाया 2.37 करोड़ का जुर्माना

Sat, 25 Aug 2018 04:51 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

कर्मचारियों का पीएफ समय से नहीं देने पर ईपीएफओ के क्षेत्रीय आयुक्त कार्यालय ने सरकारी और गैर सरकारी आठ कंपनियों पर 2.37 करोड़ का जुर्माना ठोका है। सभी को नोटिस जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


क्षेत्रीय कार्यालय के अनुसार इन कंपनियों के संचालकों को पीएफ जमा करने के लिए बार-बार नोटिस दिए गए लेकिन उन्होंने नोटिस के बाद भी समय से पीएफ जमा नहीं किया। इसके बाद इन कंपनियों पर जुर्माना लगाया गया। पीएफ की रकम पर न्यूनतम पांच, अधिकतम 25 फीसदी जुर्माना और 12 फीसदी सालाना की दर से ब्याज लगाया जाता है।

फिलहाल कंपनियों से जुर्माना वसूलने की कार्यवाही शुरू  कर दी गई है। सभी कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। यदि ईपीएफओ जवाब से संतुष्ट होता है तो जुर्माने में रियायत मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस पर कितना जुर्माना

money
किस पर कितना जुर्माना
 संस्था के नाम                                      जुर्माना (रुपये में)
किसान सहकारी चीनी मिल लिमिटेड काशीपुर     1,24,66,944
उत्तरांचल चाय विकास बोर्ड अल्मोड़ा               11,73,679
कन्हैया लाल एसोसिएट्स अल्मोड़ा                  26,71,554
एके इंटरप्राइजेज रुद्रपुर                               19,73,287
सुमन इंजीनियरिंग रुद्रपुर                              11,37,892
ऑटो टेक इंजीनियर्स रुद्रपुर                           10,66,081
क्वालिफाइड सिक्योरिटी एंड प्लेसमेंट सर्विस रुद्रपुर   18,02,436
किच्छा शुगर कंपनी लिमिटेड किच्छा                   14,58,474
(नोट :- आंकड़े ईपीएफओ क्षेत्रीय आयुक्त कार्यालय से लिए गए हैं)              

पीएफ देरी से जमा करने पर कई कंपनियों पर जुर्माना लगाया गया है। उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस का जवाब मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
-आशीष कुमार, क्षेत्रीय आयुक्त कुमाऊं, ईपीएफओ
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें