फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी शपथ पत्र बनवाकर कटवा दिया बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। चकरनगर कस्बा निवासी महिला ने बुधवार को फर्जी शपथ पत्र बनवाकर उसका बिजली का कनेक्शन कटवाए जाने को लेकर बिजलीघर पर हंगामा किया। सुमन शिवहरे ने बताया कि उसने कस्बे के एक युवक को मकान बेचा है. जिसमें ढाई वर्ष बाद मकान खाली करने का एग्रीमेंट है। वह अभी मकान को खाली कराने के लिए दबाव बना रहा है। आरोप है कि विवादित मामले में मकान खरीदने वाले ने फर्जी एफीडेविट लगाकर उनके मकान का बिजली कनेक्शन कटवा दिया है।
विज्ञापन

आरोप है कि बिजली विभाग के जेई ने बिना किसी जांच-पड़ताल के फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कनेक्शन को पीडी कर दिया और सप्लाई बंद करा दी। जब कनेक्शन कटने की जानकारी मिली तो वह अपने परिवार के साथ बिजली घर पहुंचीं। वहां पर उन्हें शपथ पत्र के फर्जीबाड़ा के बारे में जानकारी हुई। जब उन्होंने इसको लेकर बिजलीघर पर हंगामा शुरू किया तो बिजली विभाग ने आनन फानन में उनका कनेक्शन जोड़ने का आदेश दे दिया। महिला ने फर्जी तरीके से बनाए जाने वाले शपथ पत्रों की जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें