कुछ दिनों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्नातक डिग्री को लेकर उठ रहे सवालों पर दिल्ली विश्वविद्यालय ने विराम लगा दिया है। डीयू रजिस्ट्रार के मुताबिक प्रधानमंत्री की डिग्री सही है। यह विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड में दर्ज है। अंक तालिका व डिग्री के स्तर पर नाम को लेकर एक त्रुटि है।
उल्लेखनीय है कि बीते कई दिनों से आम आदमी पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री की डिग्री को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।डीयू रजिस्ट्रार के मुताबिक हमने रिकॉर्ड देखे हैं, डिग्री सही व प्रमाणिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एनरोलमेंट नंबर सीसी 594/74 है और उनका रोल नंबर डीयू रिकॉर्ड के अनुसार 16594 है।
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री की अंक तालिका व डिग्री में जो गलती सामने आ रही है वह सही है। यह मामूली गलती है और इस तरह की गलती से हर साल काफी छात्रों को परेशानी हो जाती है।
इस चूक को जहां कुछ छात्र सही करवा लेते हैं, वहीं कुछ नहीं करवाते हैं। प्रधानमंत्री ने 1978 में बैचलर ऑफ आर्ट्स की पढ़ाई की और उन्हें 1979 में डिग्री जारी की गई। कहा जा रहा है कि यह मामला किसी छात्र की व्यक्तिगत जानकारी से जुड़ा है, लिहाजा किसी को यह जानकारी मुहैया नहीं कराई जा सकती है।