फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल्हावास में कई गांवों में पेयजल संकट गहराया

विज्ञापन
23jjrp16- खानपुर कलां गांव में छाया अंधेरा। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
साल्हावास। मातनहेल और बहु बिजलीघर के अंतर्गत आने वाले गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, कई गांवों में पिछले दो दिनों से बिजली नहीं आई। इससे पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने के साथ पशुओं के लिए पानी और चारा जुटाना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

खानपुर कलां, खानपुर खुर्द, खेड़ा थरू, गोरिया, झामरी, बहु, मातनहेल और सुंदरेहटी सहित कई गांवों के लोग बिजली संकट से परेशान हैं। शुक्रवार को बंबुलिया, भूरावास, रुड़ियावास और छुछकवास में भी बिजली आपूर्ति बाधित रही।
बिजली न होने से लोगों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ रही है। गर्मी और उमस के कारण बच्चे, बुजुर्ग और मरीज परेशान हैं। मच्छरों के कारण छोटे बच्चों की नींद भी प्रभावित हो रही है। वहीं, विद्यार्थियों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है और परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र मोमबत्ती की रोशनी में पढ़ने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें