फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजा तोड़कर टोंटी व अन्य सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-9ए स्थित एक मकान में चोरी की वारदात हो गई। चोर घर का दरवाजा तोड़कर टोंटी व बिजली के तार सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। भुगतभोगी ने पुलिस में शिकायत देकर चोरी हुए सामान की बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता बाल किशन का कहना है कि 8 नवंबर को 12 बजकर 50 मिनट से लेकर 1 बजकर 21 मिनट के बीच यह वारदात हुई है। कोई अज्ञात शख्स मकान में घुसकर दरवाजा तोड़कर वारदात कर गया। जांच के दौरान 15 टोंटी, 10 पुरानी टोंटी, 10 डोर हैंडल, 5 बंडल बिजली के तार नहीं मिले। उन्हें काफी आर्थिक हानि हुई है। शहर थाना एसएचओ राकेश कुमार ने कहा कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन




स्कूल परिसर से मोटर चोरी

बहादुरगढ़। गांव नूना माजरा में लड़कियों के सरकारी स्कूल परिसर से मोटर चोरी हो गई। सरपंच की ओर से इस संबंध में पुलिस को शिकायत दे दी गई है। सरपंच जयभगवान का कहना है कि स्कूल की चारदीवारी के अंदर दस हॉर्स पावर की मोटर रखवाई थी। इस मोटर के जरिये तालाब का पानी निकाला जाता था। हाल ही में मोटर चलाने गए तो नहीं मिली। कोई अज्ञात शख्स चुरा ले गया। अपने स्तर पर जांच की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सदर थाना एसएचओ मनोज कुमार ने कहा कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चारों और सामान की तलाश की जा रही है।



शातिरों ने व्यक्ति को लगाई 41 हजार की चपत

बहादुरगढ़। साइबर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। आए दिन किसी न किसी के खाते से रुपये साफ हो रहे हैं। अब शातिरों ने एक व्यक्ति को 41 हजार रुपये की चपत लगा दी। भुगतभोगी ने पुलिस में शिकायत देकर रुपयों की बरामदगी व शतिरों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बराही रोड निवासी रितेश का कहना है कि कुछ दिन पहले उसने यूपीआई के जरिये कुछ रुपये ट्रांसफर किए थे। कुछ देर बाद 41 हजार रुपये की एक और ट्रांजेक्शन हो गई। जबकि ये रुपये उन्होंने खुद किसी को भेजे ही नहीं। उधर, साइबर थाना झज्जर पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें