फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधक बहाने से करता था छूने की कोशिश, अकेला पाकर किया छात्रा से रेप

Sat, 28 May 2016 12:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ के निगोहां में बृहस्पतिवार रात डीएलबीएल स्कूल के प्रबंधक ओमप्रकाश यादव ने पड़ोस के घर की छत पर सो रही आठवीं की छात्रा (14) से दुष्कर्म किया। विरोध पर छात्रा की थप्पड़ों और घूसों से पिटाई की। छात्रा की चीखें सुनकर परिवारीजन पहुंचे तो स्कूल प्रबंधक मौके से भाग निकला। 
विज्ञापन


एसओ अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि छात्रा के पिता की तरफ से एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्कूल प्रबंधक मूलरूप से प्रतापगढ़ के फतनपुर पटहकिया गांव का रहने वाला है। करीब पांच साल पहले उसने निगोहां में डीएलबीएल स्कूल खोला था। 

स्कूल के पास ही छात्रा का घर है। छात्रा का पिता एक गांव में उर्स के मेले में गया था। छात्रा के परिवारीजन मकान के कमरे में सो रहे थे जबकि वह छत पर अकेले सो रही थी। ओमप्रकाश भी स्कूल की छत पर लेटा था। 
विज्ञापन


रात करीब 12 बजे वह स्कूल की छत से फांदकर छात्रा के पास पहुंच गया और उससे दुष्कर्म किया। किसी तरह छात्रा ने खुद को आजाद कराया और चीखने लगी। परिवारीजनों व आस-पड़ोस के लोगों की नींद खुल गई। ओमप्रकाश मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

पर‌िजन पहुंचे तो छात्रा ने सुनाई आपबीती

डेमो प‌िक
परिवारीजन छत पर पहुंचे तो घबराई छात्रा ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। एसओ ने बताया कि किशोरी के पिता की तरफ से रेप, मारपीट, एससी-एसटी और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी स्कूल प्रबंधक को रघुनाथखेड़ा से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

छात्रा ने बताया कि स्कूल प्रबंधक करीब सप्ताहभर से उस पर नजर रखे था। स्कूल आते-जाते वह उसे किसी न किसी बहाने से रोकककर बातचीत करता। अक्सर वह छात्रा को छूकर बात करता था। 

उसने अपनी मां से भी स्कूल प्रबंधक की हरकतों का जिक्र किया था। एसओ ने बताया कि छात्रा ने मजिस्ट्रेट के सामने रेप की बात कही है। मेडिकल कराया जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें