पूर्व संसदीय सचिव एवं नोखा से पूर्व विधायक गोविन्द मेघवाल की ओर से हिन्दू देवी—देवताओं पर सार्वजनिक तौर पर टिप्पणी करने को लेकर विवाद गहरा गया है।
गोविन्द मेघवाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियों में गोविन्द मेघवाल डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती के मौके पर गुरुवार को आयोजित एक कार्यक्रम में संबोधित कर रहे है। इसमें वे अपने भाषण के दौरान हिन्दू देवी—देवताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आ रहे है। वीडियो में उनके इस भाषण के दौरान एक अन्य व्यक्ति आकर माइक सम्हालता है और वह बीकानेर स्थित करणी माता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करता है। इस पर सभा में उसे टोकने की बजाय तालियां बजाई जाती है।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद मेघवाल को धमकियां मिलने की बात सामने आई। जिसकी जानकारी उन्होंने बीकानेर पुलिस को दी। बीकानेर पुलिस ने उनके निवास पर अतिरिक्त सुरक्षा जाप्ता लगा दिया है।