जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने दैवीय आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में टूटे हुए पोल सहित अन्य खराब या क्षति हए सामनों की सूची विद्युत विभाग के जेई द्वारा उपलब्ध नहीं कराने पर एक्सईएन सहित अभी अवर अभियंताओं को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने जनता के भविष्य व विकास में बाधा बनने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। डीएम मंगलवार को कैंप कार्यालय पर दैवीय आपदा प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान सामानों की समीक्षा कर रहे थे।
उन्होनें सभी अवर अभियंताओं को निर्देश दिया कि तत्काल रिपोर्ट बनाकर उपजिलाधिकारियों से सत्यापित करवाकर क्षतिग्रस्त सामानों को जल्द से जल्द ठीक करवा कर उन्हें लगवाया जाए। कहा कि इस भीषण गर्मी में जनता का जीना दुश्वार हो रहा है और एसी में बैठे अधिकारी ट्रांसफार्मर लगाने के नाम पर किसानों से धन उगाही कर रहे हैं।
डीएम ने सहायक व अवर अभियंताओं को निर्देश दिया कि गांवों में जाकर शिविर लगाएं और उपभोक्ताओं के आवश्यकतानुसार कनेक्शन जारी करें। साथ ही अवैध कनेक्शन एवं ओवरलोड की जांचकर प्राथमिकी दर्ज कराये। राजीव गांधी विद्युतिकरण योजना में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नही होगी। उन्होंने अलीनगर में बन रहे विद्युत सब स्टेशन की भी जानकारी ली। इस अवसर पर सीडीओ एमपी सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत रामकुमार एवं एके सिंह के साथ सभी सहायक अभियंता व अवर अभियंता उपस्थित रहे।