फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीषा के हत्यारों को फांसी देने की मांग

विज्ञापन
फोटो 72: मनीषा हत्याकांड को लेकर बादली गांव में मोमबत्ती लेकर कैंडल मार्च निकालते ग्रामीण। <br>
विज्ञापन
बादली। शिक्षिका मनीषा हत्याकांड को लेकर बादली में हरियाणवी कलाकारों और ग्रामीणों ने मिलकर सड़क पर उतरते हुए रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कैंडल मार्च निकालते हुए सरकार व पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कहा कि हत्यारों को जल्द पकड़ा जाए और दोषियों को फांसी हो।
विज्ञापन

हरियाणवीं कलाकार मनजीत बदलिया ने मनीषा हत्याकांड को निंदनीय बताया और कैंडल मार्च निकालते हुए देवीलाल द्वार तक पहुंचे। उन्होंने सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष जताते हुए कहा कि समय रहते पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा सकती थी। बेटी को न्याय दिलाने के लिए वे सड़कों पर उतरे हैं। मनीषा के साथ हुआ अन्याय पूरे समाज के लिए चिंता का विषय है और जब तक दोषियों को पकड़कर फांसी की सजा नहीं मिलती, संघर्ष जारी रहेगा। कैंडल मार्च में हरियाणवीं कलाकार मनजीत बादलिया के साथ जानू गुलिया, अजय जोशी और दुकानदार बबलू गुलिया, बबला लगरपुर, श्रीओम पंडित, साहिल, विकास और लोकेश बदलिया सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें