फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सरकार का आदेश, 11 मई से सभी स्कूल होंगे बंद

Tue, 03 May 2016 06:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया
विज्ञापन
दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत दिल्ली के सभी स्कूलों  को 11 मई से बंद करने का निर्देश दिया है। इसमें सभी सरकारी और निजी स्कूल शामिल है।
विज्ञापन


सरकार ने दिल्ली में लगातार बढ़ रही गर्मी के चलते ये फैसला किया। इसके मुताबिक सभी स्कूलों को 11 मई से गर्मी का अवकाश घोषित करना होगा। बता दें कि दिल्ली में सोमवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन रहा था।

गौरतलब है कि पिछले पांच साल में 2 मई दिल्ली में कभी इतना गर्म नहीं रहा। जबकि आज भी हवाओं और बादलों के बीच राजधानी में गर्मी से कोई राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड

दिल्ली में गर्मी का प्रकोप
दिल्ली के पालम केन्द्र और गुड़गांव में दिन का तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया तो मानक केन्द्र सफदजंग में सामान्य से 5 डिग्री ऊपर 44 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।

दिल्ली के कई केन्द्रों पर तापमान 45 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया। एनसीआर में सोमवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। पिछले पांच साल में 2 मई का दिन दिल्ली में इतना गर्म कभी नहीं रहा है। जबकि आज भी गर्मी से लोगों को कोई राहत नहीं मिली।

मौसम वैज्ञानिकों ने शाम को बदले मौसम के बाद धूल भरी हवा के कारण अगले दो-तीन दिन के दौरान तापमान में 2-4 डिग्री तक गिरावट की भविष्यवाणी की है। इसी बीच शिक्षा विभाग ने स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें