फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला व युवक की मौत, हंगामा

Mon, 19 Feb 2018 11:46 PM IST
कन्नौज, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पड़ोस में रहने वाली वृद्ध महिला को दवा दिलाने जा रहे युवक की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला व युवक ने दम तोड़ दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक में फंसकर बाइक करीब 300 मीटर दूर तक घिसटती चली गई।
विज्ञापन


इससे बाइक में आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पीछा कर ट्रक चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। वहीं, परिजनों ने रोड जाम कर हंगामा किया। पुलिस के समझाने पर परिजन व ग्रामीण शांत हुए।

 इंदरगढ़ के पट्टी गांव निवासी 25 वर्षीय गिरजाशंकर पड़ोस में रहने वाली 65 वर्षीय वृद्धा केशावती पत्नी रामदुलारे को बाइक से दवा दिलाने जा रहा था। तभी कनौली के सामने तेज गति ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे गिरजा शंकर और केशावती की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक ट्रक में फंसकर काफी दूर तक चली गई। इससे बाइक में आग लग गई। वहीं चालक को ट्रक भगाता देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने उसका पीछा किया।
विज्ञापन


यह देखकर चालक अरविंद पुत्र हरपाल निवासी नगला धनवाई थाना सौरिख ट्रक छोड़कर भागा। जिस पर लोगों ने उसे दौड़कर पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। उधर, आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने रोड जाम लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को किसी तरह समझाकर शांत कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें