पूर्व सांसद टीपीएस रावत के बेटे महेंद्र पाल सिंह रावत की हादसे में मौत हो गई। मंगलवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए रावत ने बुधवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
डिफेंस कालोनी निवासी और पौड़ी से सांसद रहे टीपीएस रावत के बेटे महेंद्र पाल सिंह रावत (46) एसआईएस सिक्योरिटी कंपनी में ऑपरेशन डिपार्टमेंट मैनेजर थे। मंगलवार शाम करीब चार बजे महेंद्र सिंह स्कूटी से केनाल रोड के साकेत विहार से गुजर रहे थे। उसी समय अज्ञात वाहन की टक्कर से रावत गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
नाजुक हालत में उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। डालनवाला पुलिस ने बताया कि परिजनों की तरफ से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है।