फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ी, एक नवंबर तक मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) कक्षाओं में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाकर एक नवंबर कर दी है। कॉलेजों और विद्यार्थियों की ओर से दाखिला पोर्टल दोबारा खोलने की मांग के बाद विभाग ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इससे उन विद्यार्थियों को दाखिला लेने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा, जो किसी कारणवश अभी तक प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए हैं। विभाग के महानिदेशक ने इस संबंध में पत्र जारी कर सभी राज्य विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों और कॉलेजों के प्राचार्यों को सूचित किया है।
राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, झज्जर के जनसंचार विभागाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी डॉ. अमित भारद्वाज ने बताया कि कॉलेज में स्नातक कक्षाओं की कुल 1200 सीटों में से 692 पर दाखिले हो चुके हैं, जबकि 508 सीटें अभी खाली हैं।
विज्ञापन

बीए की 480 में से 362 सीटें भरी हैं और 118 रिक्त हैं। बीबीए की 80 में से 61 सीटों पर दाखिले हुए हैं और 19 खाली हैं। बीकॉम की 140 में से 78 सीटें भरी हैं और 62 रिक्त हैं। बीसीए की 80 में से 78 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं और दो सीटें खाली हैं।
बीएससी लाइफ साइंस की 80 में से 53 सीटें भरी हैं और 27 खाली हैं। बीएससी फिजिकल साइंस की 300 में से 43 सीटों पर दाखिले हुए हैं, जबकि 257 सीटें रिक्त हैं। बीएससी गणित की 40 में से 17 सीटें भरी हैं और 23 खाली हैं। डॉ. अमित भारद्वाज ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया पूरी कर लें।
पीजी की 190 सीटों पर दाखिले का अवसर
महाविद्यालय में स्नातकोत्तर कक्षाओं की 370 सीटों में से 180 भरी हैं और 190 रिक्त हैं। एमए अंग्रेजी की सभी 30 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। एमए हिंदी की तीन, एमए भूगोल की 23, एमए पत्रकारिता एवं जनसंचार की 17 और एमए मनोविज्ञान की 17 सीटें खाली हैं। एमकॉम की 120 में से 29 सीटें भरी हैं और 91 रिक्त हैं। एमएससी गणित की 27 और एमएससी कंप्यूटर विज्ञान की 12 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें