-फोटो 57 : गरबा-डांडिया महोत्सव में नृत्य करते हुए लोग। स्रोत आयोजक
बहादुरगढ़। नवरात्र के उपलक्ष्य में सेक्टर-9 स्थित जिमखाना क्लब में भव्य डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच महिलाओं और दंपतियों ने गरबा व डांडिया की धुनों पर नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया।
रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में पहुंचे शहर के विभिन्न क्षेत्रों के परिवारों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक संगीत और आकर्षक मंचीय प्रस्तुतियों ने आयोजन को खास बनाया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और पारिवारिक सौहार्द का माहौल बना रहा।
-फोटो 57 : गरबा-डांडिया महोत्सव में नृत्य करते हुए लोग। स्रोत आयोजक
-