फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदाेर्ई में डकैतों का अांतक, बीती रात में दाे बड़ी वारदात काे दिया अंजाम

Sun, 30 Jul 2017 09:10 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
यूपी में डकैतों का अातंक थमने का नाम ही नही ले रहा है। अाएे दिन डकैती की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस का जीना बेहाल कर दिया है। बेखाैफ डकैतों ने हरदोई के संडीला में बीती रात दो घरों में असलहों के दम पर परिवार काे बंधक बनाकर लाखों रुपए के जेवर व नकदी लूट ली। एक ही रात में और एक ही इलाके में हुई इन दो बड़ी लूट की घटनाओं ने स्थानीय लोगों में दहशत पैदा कर दी है।
विज्ञापन

महिला चोरी की वारदात की जानकारी देते हुए
संडीला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कस्बे में बीती रात अाधा दर्जन से अधिक डकैताों ने मानस नगर निवासी डाकपाल नत्था राम के घर दावा बाोल दिया। घर में माौजुद सभी परिजानों को बंधक बना कर लूटपाट की। 

जानकारी के मुताबिक बीती रात 12 बजे घर में घुसे 9 बदमाशों ने उनके अलावा चार पुत्रों, तीन पुत्रियों समेत सभी परिजनों को बंधक बना लिया। इसके बाद सेफ की चाबी छीन ली। सेफ में रखे दो लाख रुपये नगद और तकरीबन 4 लाख रुपये के जेवर बदमाश लूट ले गए। बदमाश घर में दीवार फांद कर घुसे। बदमाशों ने असलहों के बल पर परिजनों को बंधक बनाकर अलमारी व बक्सों का ताला तोड़ा और 2 लाख रुपए नकद व 4 लाख के जेवर लेकर फरार हो गए।


 

डेमो
वहीं लूटपाट की दूसरी घटना कस्बे से 1 किमी दूर आलमपुर गांव निवासी सुरेश के यहां हुई। घर के बाहर सो रहे सुरेश से असलहे के बल पर घर का ताला खुलवाया और परिजनों को बंधक बनाकर 50 हजार नकद व 6 लाख के जेवर लूटकर फरार हो गए। हालांकि दोनों घटनाओं में फोन पर सूचना मिलते ही पुलिस और घटना की जानकारी पाकर एएसपी पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह मौके पर पहुंचे और पूछताछ कर जायजा लिया। दोनों घटनाओं में दिलचस्प बात यह हैं कि डकैतों ने किसी से मारपीट नहीं की, परिवार वालों से पूछताछ के दौरान उनकी भाषा स्थानीय लोगों से मिलती-जुलती प्रतीत हो रही हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं। पुलिस की निष्क्रियता के कारण जिले में एक सप्ताह में यह लूटपाट की पांचवी वारदात हैं। पुलिस महज घटना स्थलों का ही निरीक्षण कर पा रही हैं। बेखाैफ डकैताें ने एक ही रात में दाे बड़ी घटना काे अंजाम दिया है। 
विज्ञापन

police
मौके पर पहुंची पुलिस, कहा करेंगे कार्रवाई
गैंग ने घर वालों को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। हलांकि असलहे की नोक पर बदमाशों ने घर के लॉकर की चाभी छुन्नू से ले ली और आसानी से घटना को अंजाम देकर गांव से चम्पत हो निकले। यहां भी तकरीबन दो लाख की लूट को बदमाशों ने अंजाम दिया। मामले से दोनों घरों के पीड़ितों ने अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और कहा है कि कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें