यूपी में बदमाशों के बुलंद हाेते हाैसले पुलिस की बड़ी नाकामी का सबूत पेश कर रहे हैं। सत्ताधारी पार्टी के घाेषणा पत्र में किए गए वादे अब खाेखले साबित हाेते नजर अा रहे हैं।
मामला इटावा के सिविल लाइन इलाके के नुमायश चौराहे के पास का है। जहा बेखाैफ अराजक तत्वाें ने शनिवार रात बीच सड़क पर डाॅ.सुयश अाैर कीपर कमेलश कुमार के मार-पीट कर लूट पाट की घटना काे अंजाम दिया।
शनिवार देर रात सिविल लाइन स्थित नुमायश चाैराहे पे अचानक एक दर्जन से ज्यादा बदमाश अाएे। उन्होंने सफारी पार्क निवासी डाॅ. सुयश सचान अाैर कमेलश कुमार की बीच सड़क पर कार रुकवा कर हमला बाेल दिया। कार में चार लाग सवार थे। हमला इतना उग्र था कि माैके पर दाेनाे गभीर रूप से घायल हाे गए।
गौरतलब है कि सिविल लाइंस इटावा के एसे इलाकों में शुमार है जहां पुलिस का सख्त पहरा रहता है। ऐसे में पुलिस की नाक के नीचे बड़ी वारदात होना खाकी की लापरवाही को लेकर सवाल खड़ा करता है।
घटना से इलाकाई लोग खाैफ में है। उधर सभी पीड़ित सफारी प्रशासन के अफसरों के साथ सिविल लाइन थाने शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। 25 हजार नकदी व साेने की चेन की लूट की बात सामने आई है। दोनो के शरीर मे गंभीर चोटें आयी है।